Telegram
Telegram Channel Link
BBC Hindi News Telegram Channel Link
👁
1
views
↗
0
joins
About this telegram channel link
This channel provides bbc's podcasts for those students who are preparing for govt...jobs, This is not an official bbc channel. If u hv any problems regarding this channel plz contact to me.
Telegram Channel
Latest public posts from this Telegram channel.
877
subscribers
23 Oct 2023
latest post
समाचार संध्या2045 HRS22.10.2023मुख्य समाचारफलस्तीन के लोगों के लिए भेजी गई भारत की राहत सामग्री मिस्र पहुंची, इसे फलस्तीन भेजने के लिए रेड क्रॉस को सौंपा। भारतीय नागरिकों को इस्राइल से बाहर निकालने के ऑपरेशन अजेय के अन्तर्गत तेल अवीव से छठी उडान रवाना।विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा - कनाडा के राजनयिकों के भारतीय आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप को देखते हुए भारत ने राजनयिक मौजूदगी में समानता का प्रावधान लागू किया।पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए मतदान के दिन उचित सहायता और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्वाचन आयोग का निर्देश।चौथे एशियाई पैरा खेलों का चीन के हांगझोऊ में शुभांरभ।और, आईआईसी क्रिकेट विश्व कप में धर्मशाला में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मैच जारी।----फलस्तीन के लोगों के लिए भेजी गई भारत की राहत सामग्री मिस्र पहुंच गई है। मिस्र में भारत के राजदूत अजीत वी गुप्ते ने यह सामाग्री फलस्तीन भेजने के लिए मिस्र रेड क्रॉस को सौंपी। भारत ने युद्धग्रस्त गजा पट्टी में फलस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता भेजी है। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने कहा कि भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान से लगभग साढे छह टन औषधीय सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री मिस्र भेजी गई है। राहत सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, पानी साफ करने की टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।-----इस बीच, ऑपरेशन अजेय के अन्तर्गत आज इस्राइल के तेल अवीव से छठी उडान रवाना हुई। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।भारत ने ऑपरेशन अजेय की शुरुआत इस्राइली शहरो में हमास के घातक हमलों के बाद इस्राइल से स्वदेश लौटने के इच्छुक भारतीयों के लिए की है।----उधर, हमास नियंत्रित इलाके में प्रतिबंध हटने के बाद मिस्र से राहत सामग्री के ट्रकों का पहला काफिला पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही इस्राइली सेना ने आज गजा में बमबारी की। इस्राइली मीडिया ने कहा है कि इस हवाई हमले में हमास और इस्लामी जिहाद के आतंकी मारे गये।फलस्तीन ने कहा है कि दक्षिण गजा शहर के खान यूनिश इलाके में इस्राइली हवाई हमले में लगभग 11 फलस्तीनी मारे गये हैं। फलस्तीन के निवासियों ने कहा कि इस्राइली सेना ने उन्हें चेतावनी दी है कि वे उत्तरी गजा से दक्षिण गजा की ओर चले जाएं।इस्राइली सेना ने सीरिया के दमिश्क और अलेप्पो अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी मिसाइलें दागी हैं। यहां हमास के मुख्य समर्थक ईरान की सेना मौजूद हैं। इस हमले में दो मजदूर मारे गये हैं। इस्राइल ने कहा है कि उसके विमानों ने दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी बमबारी की है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि इन हमलों में उसके छह लोग मारे गये हैं।-----इस बीच गज़ा युद्ध पर चर्चा के लिए काहिरा में अंतरराष्ट्रीय नेताओं का शिखर सम्मेलन इस्राइल के जमीनी आक्रमण रोकने की दिशा में बिना किसी आम सहमति के समाप्त हो गया। सम्मेलन के बाद कोई संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया। अरब और पश्चिमी देशों के नेताओं के बीच इस्राइली समुदाय पर हमास के हमले की निंदा बयान की भाषा पर सहमति नहीं बन सकी।------विदेश मंत्री डाक्टर एस जयशंकर ने भारत-कनाडा संबंधो पर कहा है कि भारत ने अपने अंदरूनी मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप को देखते हुए राजनयिक मौजूदगी में समानता का प्रावधान लागू किया है।उन्होंने आज नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक संगोष्ठी में कहा कि कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा में कोई प्रगति होती है तो कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी करना फिर शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक संबंधो पर वियना समझौते में राजनयिक समानता पर प्रावधान उपलब्ध है।डाक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत और कनाडा के संबंध फिलहाल कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को कनाडा की राजनीति के कुछ पक्षों से समस्याएं हैं।उन्होंने कहा कि आज एक ध्रुवीय विश्व इतिहास की बात है, और बीते समय की बाधाओं से उबरने के लिए गम्भीर विश्लेषण की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान बढते ऋण और बाजार की उथल-पुथल से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए योग्य नही रह गये हैं। डाक्टर जयशंकर ने कहा कि मध्य-पूर्व में कई गतिविधियां चल रही हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय मामलों में क्षेत्रीय शक्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
डाक्टर जयशंकर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विध्वंसक प्रभाव पड रहा है।-----छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए उचित परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। इन पांचों राज्यों में कुल मतदाताओं में से तकरीबन एक दशमलव पांच प्रतिशत मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या एक प्रतिशत से अधिक है। आयोग ने कहा है कि ऐसे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों की मदद के लिए जिला चुनाव अधिकारी स्वयंसेवक नियुक्त करेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर प्रवेश के लिए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये हैं।निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार दिव्यांग मतदाता सक्षम-ऐप पर व्हील चेयर सुविधा के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। निर्देशों के अनुसार दृष्टिबाधित व्यक्ति मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर सहयोगी ले जा सकते हैं।-----मिजोरम के एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन वापस लेने का कल अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच कल पूरी हो गई। मिजोरम की सभी 40 और छत्तीसगढ में 90 विधानसभा सीटों में से बीस पर सात नवंबर को मतदान होगा।मध्यप्रदेश में एक चरण में होने वाले चुनाव और छत्तीसगढ में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 30 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे। मध्यप्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों और छत्तीसगढ के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएगे।------इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। जिसमें 12 महिला उम्मीदवार शामिल है। सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्य मंत्री ई. राजेंद्र दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र के अलावा, भाजपा ने उन्हें गजवेल में भी चुनाव मैदान में उतारा है। इस निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री कामारेड्डी से भी चुनाव लड़ेंगे। इस बार तीन सांसद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पहली सूची में भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता डी के अरुणा, विधायक रघुनंदन राव, पूर्व विधायक रामचंद्र रेड्डी, बी शोभा का भी नाम शामिल हैं।------कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज 43 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। वर्तमान में राज्य सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। पूर्व मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा अजमेर जिले की केकड़ी सीट से उम्मीदवार होंगे।------पश्चिम मध्य और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरबसागर के ऊपर का अति भीषण चक्रवात पिछले छह घंटे में 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसकी मंगलवार को तडके उत्तर-पश्चिम की ओर तथा यमन तट को पार करने की संभावना है।अगले तीन दिनों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिसा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मछुआरों को 25 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाडी और इससे सटे पूर्व मध्य तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाडी में कल तक तथा कल से 26 अक्टूबर तक उत्तर बंगाल की खाडी और ओडिसा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर नही जाने की सलाह दी गयी है।-----नवरात्री पर्व के आठवें दिन आज महाअष्टमी श्रद्धा के साथ मनायी जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है।पश्चिम बंगाल में महाअष्टमी पुष्पांजलि के साथ आज सुबह दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाया गया। इस संस्कार के अनुसार बेलूर मठ में कुमारी पूजा की गई। त्रिपुरा में दुर्गा पूजा का महोत्सव परम्परागत श्रद्धा और उल्लास से मनाया जा रहा है। राज्य में यह सबसे बडा वार्षिक उत्सव है और ग्रामीण क्षेत्रों में इसे सांस्कृतिक विविधता के साथ मनाया जाता है।-----केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के रियासी संभाग में कटरा शहर में भी शारदीय नवरात्र की धूम है।आज अष्टमी का पर्व है। इस दिन भक्त, मां महा-गौरी की पूजा करते हैं और कंजक या कन्या पूजन से विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। माता दुर्गा के विभिन्न मन्दिरों में हजारों श्रृद्धालु माथा टेक रहे हैं। नवरात्रि उत्सव के पहले सात दिनों के दौरान दो लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने जम्मू संभाग के रियासी जिला में त्रिकुटा पहाडियों के ऊपर स्थित माता वैष्णों देवी जी के मन्दिर के दर्शन किये। जम्मू से, आकाशवाणी समाचार के लिए मैं
गुलशन रैना।-----महाराष्ट्र में आदिशक्ति के साढ़े तीन पीठ माने जाते है, जिनमें से दो पूर्ण पीठ मराठवाडा में हैं. पहला नांदेड जिले के माहूर में और दूसरा धाराशिव जिले के तुळजापूर में है। इन स्थानों पर मनाये जाने वालीं नवरात्रि पर विशेष रिपोर्ट।माहुर जिसका अर्थ है माता की नगरी यहां बसी देवी रेणुका भगवान परशुराम की माता मानी जाती है। एक किले पर स्थापित मंदिर में केवल मुख मंडल के रूप में विराजमान देवी रेणुका को तांबुल अर्थात खाने के पान का भोग लगाया जाता है । तुळजापूर में बसी तोजा भवानी छत्रपति शिवाजी महाराज की कुलदेवी है। मराठवाड़ा में यह एक अकेली ऐसी देवी है। जिसे नवरात्रि के पहले पूरे हफ्ते और दशहरे के बाद 5 दिन पलंग पर सुलाया जाता है। पूरी नवरात्रि में देवी की कभी रथ पर सवार कभी मुरली बजाते हुए तो कभी शिवाजी महाराज को तलवार देने वाली स्वरूप में पूजा की जाती है। आकाशवाणी समाचार के लिए समरजीत ठाकुर छत्रपति संभाजी नगर।------चीन के होंगझोऊ में पैरा एशियन गेम्स आज से शुरू हो गए हैं। इसमें भारत की तरफ से 313 एथलीट्स शामिल होंगे। इस दल का नेतृत्व तोक्यो पैरा ऑलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा और भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल करेंगे। यह सभी खिलाड़ी पैरा एशियन खेलों के 22 खेलों में से 17 में भाग ले रहा है।------प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई पैरा खिलाडियों के भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं।------आई सी सी क्रिकेट विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला स्टेडियम में मैच जारी है। न्यूजीलैंड ने भारत को 274 रन का लक्ष्य दिया है। ताजा समाचार मिलने तक भारत ने 33 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बना लिए है।------मुख्य समाचार एक बार फिर :· फलस्तीन के लोगों के लिए भेजी गई भारत की राहत सामग्री मिस्र पहुंची, इसे फलस्तीन भेजने के लिए रेड क्रॉस को सौंपा। भारतीय नागरिकों को इस्राइल से बाहर निकालने के ऑपरेशन अजेय के अन्तर्गत तेल अवीव से छठी उडान रवाना।· विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने कहा - कनाडा के राजनयिकों के भारतीय आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप को देखते हुए भारत ने राजनयिक मौजूदगी में समानता का प्रावधान लागू किया।· पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए मतदान के दिन उचित सहायता और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्वाचन आयोग का निर्देश।· चौथे एशियाई पैरा खेलों का चीन के हांगझोऊ में शुभांरभ।· और, आईआईसी क्रिकेट विश्व कप में धर्मशाला में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मैच जारी।-----
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली के साथ.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली के साथ.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली के साथ.
Uploading
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों को माफ़ करते हुए काम पर लौटने के लिए कहा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मौजूदा हालात के लिए अफ़ग़ानिस्तान के नेताओं को ज़िम्मेदार बताया. तालिबान के राज में क्या अफ़ग़ानिस्तान अल क़ायदा और इस्लामिक स्टेट का अड्डा बन सकता है?. बताएंगे आपको अफ़ग़ानिस्तान के घटनाक्रम पर क्या सोच रहे हैं भारत में रहने वाले अफ़ग़ान
आज के कार्यक्रम में सुनिए- काबुल पर भी तालिबान का कब्ज़ा, हवाई अड्डे पर अफरातफरी. चलेंगे पेशावर, जानने को कि दस दिनों में किस तरह हो गया पूरे मुल्क पर तालिबान का क़ब्ज़ा. अफग़ानिस्तान में तालिबान की हुकूमत, कहां खड़ा है भारत जबकि वो तालिबान से बातचीत में सफल नहीं रहा. और खेल-खिलाड़ी आदेश गुप्त
आज के कार्यक्रम में सुनिए- काबुल के बाहरी इलाके में तालिबान लड़ाकों ने घेरा डाला. अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्री ने कहा सत्ता हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से होगा. 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल क़िले से प्रधानमंत्री मोदी ने की कई अहम घोषणाएं. बताएंगे आपको पाकिस्तान ने भारत की किस घोषणा पर जताई है आपत्ति. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिंघु बॉर्डर पर जुटे दक्षिण भारत से आए कई किसान. कई रिटायर्ड सैनिक भी किसानों के समर्थन में उतरे.
15 अगस्त 1947 को भारत आज़ाद हुआ था. तब से लेकर अब तक इस देश ने बहुत कुछ देखा. इस दौरान भारत की उपलब्धियां भी बहुत रहीं लेकिन कहीं-कहीं विकास में रोड़ा भी अटका. इन 75 सालों में भारत ने क्या हासिल किया और क्या रह गया? आज इंडिया बोल में चर्चा इसी विषय पर, मोहनलाल शर्मा के साथ.
कांस्य पदक जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचा, जर्मनी को 5-4 से हराया. भारतीय पहलवान रवि दहिया ने दिखाया दमखम, लेकिन रजत पदक से करना पड़ा संतोष. मोदी सरकार के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस ने संसद को घेरने की कोशिश की. जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 ख़त्म होने के दो साल हुए पूरे
Telegram Channel Link information
Category
News & Magazines
Country
🇬🇧 United_Kingdom
Language
English
Type
Telegram Channel Link
Subscribers
877